वाणिज्य शाखा से चिराग मोर वह युवराज सिंह ने 97% अंक हासिल कर होजाई किया नाम रोशन
रमेश मुन्दड़ा
होजाई: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा वोर्ड के द्वारा हायर सेकेंडरी के आज घोषित परिणाम में होजाई के शंकर देव सीनियर सेकेंडरी स्कूल (शंकरदेव जूनियर कालेज) के छात्र चिराग मोर व युवराज सिंह ने वाणिज्य शाखा में 97% अंक प्राप्त कर कॉलेज के साथ-साथ होजाई का नाम रोशन किया है। स्थानीय संवाददाताओं को जानकारी देते हुए शंकरदेव जूनियर कॉलेज के प्राचार्य तपन कर ने बताया कि हायर सेकेंडरी के आज घोषित परिणामों से वह काफी उत्साहित है। उन्होंने जानकारी दी की तीनों शाखों वाणिज्य, कला व विज्ञान में 100% परिणाम रहा। कला शाखा में फर्स्ट डिवीजन 101, 90% से ज्यादा 7, 80 परसेंट से ज्यादा 27, और 75% से ज्यादा 68 व सर्वाधिक 93.4% रहा। वाणिज्य शाखा में फर्स्ट डिवीजन 109, 90% से ज्यादा 15 80 परसेंट से ज्यादा 49, 75% से ज्यादा 59,सर्वाधिक 97% रहा। विज्ञान शाखा में फर्स्ट डिवीजन 50, 80 परसेंट से ज्यादा 7, 75% से ज्यादा 9, सर्वाधिक 89% रहा। वाणिज्य शाखा में 97% अंक हासिल करने वाले चिराग मोर व युवराज सिंह ने बताया गुरुजनों व माता-पिता के आशीर्वाद से यह सफलता अर्जित की है और दोनों भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं। वाणिज्य शाखा के एक दूसरे छात्र रौनक अग्रवाल जिन्होंने 96% अंक हासिल किया है उन्होंने बताया कि गुरुजनों ने हमसभी छात्रों को हर समय सकारात्मक रहने के लिए प्रोत्साहित करते थे और उसी के परिणाम स्वरूप आज हमारे कॉलेज का परिणाम बहुत अच्छा रहा। रौनक भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें