गुवाहाटी प्राइड लायंस क्लब द्वारा पाँच सहयोगी क्लबों संग वृक्षारोपण महाअभियान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी प्राइड लायंस क्लब द्वारा पाँच सहयोगी क्लबों संग वृक्षारोपण महाअभियान




पर्यावरण सप्ताह में संयुक्त पहल, पृथ्वी दिवस पर सतत विकास का दृढ़ संकल्प


गुवाहाटी, "लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड" ने गुवाहाटी परिवारिश, गुवाहाटी स्मार्ट सिटी, गुवाहाटी लाइफ तथा गौहाटी ग्रेटर के सहयोग से 18 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक लायंस इंटरनेशनल पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक एवं प्रतिबद्धतापूर्वक आयोजन किया।


उक्त अवसर पर 22 अप्रैल को आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन, नॉर्थ गुवाहाटी परिसर में वृक्षारोपण महाअभियान आयोजित किया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को सुदृढ़ करना तथा हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण में योगदान देना रहा।


कार्यक्रम में स्वामी दिव्यानंद गिरि, ब्रह्मचारी आत्मरूप एवं नवज्योति बोरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने पर्यावरण चेतना, समग्र जीवन-पद्धति तथा सतत विकास हेतु सामूहिक उत्तरदायित्व के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।


लायंस डिस्ट्रिक्ट 322-जी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पंकज पोद्दार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि वृक्षारोपण के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन अरूप चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।


लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड के संस्थापक अध्यक्ष अनुप कुमार जाजोदिया ने जानकारी दी कि डिस्ट्रिक्ट पी.आर.ओ. नीरू काबरा तथा रीजनल चेयरपर्सन रूपा गग्गर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं और वृक्षारोपण में सक्रिय सहभागिता निभाई।


इस अभियान में पाँचों क्लबों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रकाश काबरा (गौहाटी ग्रेटर), नेहा अग्रवाल (गुवाहाटी परिवारिश), मोहनिश विश्वकर्मा (गुवाहाटी लाइफ), मधु खाखोलिया (गुवाहाटी स्मार्ट सिटी) एवं अनुप कुमार जाजोदिया (गुवाहाटी प्राइड) ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया।


सम्पूर्ण कार्यक्रम का कुशल समन्वयन मीनाक्षी सक्सेना माथुर द्वारा किया गया, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अन्य प्रमुख प्रतिभागियों में रमेश जैन, प्रेम अग्रवाल, विजय भीमसरिया, अनिल अग्रवाल तथा आदित्य अग्रवाल ने भी पौधारोपण कर योगदान दिया।


विशेष उल्लेखनीय है कि यह पहल पृथ्वी दिवस के अवसर पर सम्पन्न हुई, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया। इस अवसर पर सभी पाँचों लायंस क्लबों ने अपने-अपने जन्मदिवस पर प्रतिवर्ष कम से कम एक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम के उपरांत नीरू काबरा एवं प्रकाश काबरा द्वारा स्नेहभोज का आयोजन किया गया।


श्री जाजोदिया ने आगे बताया कि पाँचों क्लबों के संयुक्त कार्यक्रम 26 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन संचालित होते रहेंगे। आगामी गतिविधियों में मालिगांव गोशाला में कार्यक्रम, पर्यावरण जागरूकता विषयक कला एवं स्लोगन प्रतियोगिता, स्वच्छता जागरूकता अभियान तथा जल फिल्टर स्थापना सम्मिलित है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें