रोहा पूव खरागांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर संपन्न, परामर्श प्रदान कर दी गयी निःशुल्क दवाईयां - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा पूव खरागांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर संपन्न, परामर्श प्रदान कर दी गयी निःशुल्क दवाईयां



सोयल खेतान, रोहा


रोहा के पूव खरागांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन होने के साथ ही चिकित्सकों द्वारा परामर्श प्रदान कर नि:शुल्क दवाईयां दी गयी।

   रोहा पूव खरागांव सामुहिक मंच पर आज गुवाहाटी सोनापुर किडनी हॉस्पिटल (आईयूकेडी), हेल्पिंग हेंड संस्था,पूव खरागांव बबराआटी, मधुपुर रंगाली बिहु उत्सव उदजापन समिति के तत्वावधान और ईएसकेएफ के सहयोग में आयोजित किडनी और प्रसाव संबधित समस्या का 206 वां नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में डॉ मनीषा ठाकुरिया के नेतृत्व में आये चिकित्सक दल द्वारा क्षेत्र के प्राय सौ से अधिक पुरुष महिला, युवक युवतीयों के स्वास्थ्य परिक्षा कर परामर्श प्रदान करने के साथ ही जरुरतमंदों को नि:शुल्क दवाईयां दी गयी। नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी महेंद्र बरदलै, विशिष्ट समाजसेवी कनपाई मेधी, प्रदीप मेधी, प्रफुल्ल बरदलै, हेल्पिंग हेंड एसोसिएशन के चैयरमेन जतींद्र नाथ कृष्ण दास, रोहा पूव खरागांव, बबराआटी, मधुपुर रंगाली बिहु उदजापन समिति अध्यक्ष लखी प्रसाद डेका, सचिव मृन्मय बरदलै, सांस्कृतिक सचिव गीतू मेधी, शैलेंद्र सेनापति, जुगल बरदलै, कौशल बरदलै, भार्गव ज्योति बोरा, रोहा आसु अध्यक्ष संजय कुमार काकोति, सचिव भारत वरुबा, मास प्रतिनिधि सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें