दिगंबर जैन महिला समिति व यूथ फेडरेशन ने दो दिवसीय ध्यान शिवीर लगाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

दिगंबर जैन महिला समिति व यूथ फेडरेशन ने दो दिवसीय ध्यान शिवीर लगाया



गुवाहाटी, श्री दिगंबर जैन पंचायत गुवाहाटी की महिला इकाई श्री दिगंबर जैन महिला समिति और युवा इकाई श्री दिगंबर जैन युथ फेडरेशन के तत्वधान में फैंसी बाजार स्थित महावीर धर्मस्थल में दो दिवसीय अर्हम धर्म योग शिवीर का आयोजन किया गया। यह शिवीर प्रातः 7:00 बजे से 9:00 तक तथा शाम को 6:00 बजे से 8:00 तक दो सत्रों में आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों, युवा, बुजुर्ग सभी पुरुष महिलाओं ने भाग लिया। इस शिविर का उद्घाटन श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष महावीर जैन, पंचायत के चैयरमेन महावीर प्रसाद छाबड़ा, महामंत्री वीरेंद्र सरावगी, दिगंबर जैन महिला समिति की अध्यक्षा रत्नप्रभा सेठी, सचिव रेखा बडजात्या, कार्यक्रम संयोजक शैलेश गंगवाल ने भगवान महावीर के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर रत्नप्रभा सेठी ने बताया कि अर्हम धर्म योग की दिल्ली बड़ागांव से पधारी साक्षी जैन व उनकी सहयोगी कोटा से निधि तथा अन्य प्रशिक्षकों के नेतृत्व में ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें 600 से भी अधिक लोगों ने उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ उठाया। साक्षी जैन ने ध्यान योग शिविर में योग करवाते हुए अपने मन को उन्नत करना, अपने जीवन को बदलना, बेहतर एकाग्रता और स्पष्ट सोच प्राप्त करना, भावनाओं पर नियंत्रण और आंतरिक शांति प्राप्त करना, तनाव मुक्त और सकारात्मक जीवन, मजबूत मन, स्वस्थ शरीर, ध्यान और श्वास क्रिया का अभ्यास करना आदि विश्व योग पर कार्यशाला में विस्तृत रूप से बताया गया। महिला समिति की सचिव रेखा बडजात्या ने बताया कि शिवीर को संचालन करने के लिए संयोजक के रूप में सुधा गंगवाल, पिंकी पांड्या, स्वाति जैन, संगीता गंगवाल, एकता पहाड़िया, सुनीता पांड्या, शैलेश गंगवाल और विकास विनायक्या ने सक्रिय सहयोग दिया। शिविर के दूसरे दिन शाम के सत्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मान्यता प्राप्त योग प्रशिक्षिका सुधा गंगवाल, स्वाति जैन, पिंकी पांड्या, बिंदु काला, अनीशा काला, राजूल छाबड़ा, संगीता गोधा, एकता पहाड़िया, दिगंबर जैन यूथ योग केंद्र की संचालक विपिन सोगानी, शिवीर संयोजक शैलेश गंगवाल और जितेंद्र गंगवाल का सम्मान किया गया। सचिव रेखा बडजात्या के धन्यवाद ज्ञापन के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें