गुवाहाटी, मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी समृद्धि शाखा ने अपनी छठा शपथ ग्रहण समारोह होटल आरनेट में शाखा अध्यक्ष रीना बरडिया की अध्यक्षता में आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष राज चौधरी मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राहुल अगरवाल, विशिष्ट अतिथि संजीव गोयल अतिथि के रूप में डेंटिस्ट पारुल मोर ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम का संचालन अरुणा शर्मा, सोनिका अग्रवाल, रंजना शर्मा एवं सुनेहा गिनोरिया ने किया। शाखा अध्यक्ष रीना बरडिया ने स्वागत संबोधन दिया। सचिव सारिका भंडारी ने वार्षिक विवरण पढ़ा और वीडियो के माध्यम से कार्यों को दिखाया। वर्ष 2025 26 के लिए सदस्यों को अध्यक्ष पुरस्कार वितरण किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष सारिका भंडारी को प्रांतीय अध्यक्ष राज चौधरी द्वारा शपथ दिलवाई गई। शाखा द्वारा नियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल द्वारा शपथ दिलवाई गई। शाखा के कार्यकारिणी सदस्यों को संजीव गोयल के द्वारा शपथ दिलवाई गई एवं नई सदस्यों को प्रांतीय कोषाध्यक्ष मितेश सुराणा द्वारा शपथ दिलवाई गयी। सभी मुख्य अतिथियों ने सभा को संबोधित किया। सभा में उपस्थित सभी महानुभावों ने समृद्धि शाखा की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं उनकी एकजुटता की तारीफ की। इस कार्यक्रम की संयोजिका अरुणा, सोनिका, रंजना, सुनेहा, नेहा संचेती, सोनिया, सोनू शर्मा, रुचि शाह, शोनू चौधरी रही। शपथ विधि कार्यक्रम में हमारी समृद्धि शाखा के संस्थापक अध्यक्ष सुमिता बरडिया, सलाहकार लता झंवर, बबीता मित्तल, निवर्तमान अध्यक्ष अंजू शर्मा के साथ शाखा के कई सदस्यों ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें