माहेश्वरी महिला समिति की नई कार्यकारिणी गठित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

माहेश्वरी महिला समिति की नई कार्यकारिणी गठित




गुवाहाटी, छत्रीबाड़ी स्थित आसाम माहेश्वरी भवन में  सत्र २०२६-२९ के लिए माहेश्वरी महिला समिति की नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्याओ में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही समिति ने सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

नई कार्यकारिणी में  वंदना बिहानी को अध्यक्ष (निर्विरोध) तथा  निगम तापड़िया को सचिव (निर्विरोध) एवं सीमा सोनी को कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, निवर्तमान अध्यक्ष बर्षा सोमानी, उपाध्यक्ष प्रथम का पद भार  पुष्पा सोनी और द्वितीय  मीनाक्षी मिमानी को चुना गया वहीं, सह सचिव  प्रथम के रूप में  संगीता पेड़ीवाल एवं द्वितीय के रूप में  रचना काबरा को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त पार्वती बिड़ला को जन सम्पर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। समिति की वरिष्ठ मार्गदर्शक के रूप में सरला लाहोटी को सलाहकार नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सरला काबरा, बाल संस्कार समिति की राष्ट्रीय प्रभारी चंचल राठी पूर्व अध्यक्ष वंदना सोमानी, संगीता काबरा, आभा लढ़ा, संतोष दम्मानी, मंजू बागड़ी आदि ने सभी को शुभकामनाएँ दीं। 

पूर्वोत्तर की नव नियुक्त सचिव  तृप्ति बिहानी ने कहा कि यह कार्यकारिणी अपने नेतृत्व में समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक गतिविधियों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

माहेश्वरी सभा के सचिव  सुरेंद्र लाहोटी ने नई टीम को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया सभा हर रूप में समिति को सहयोग करने के लिए तैयार है। 

नव निर्वाचित अध्यक्ष वंदना बिहानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी टीम के सहयोग से समिति के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएंगी। वहीं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में बबीता काबरा, पूजा काबरा, मंजू धूत, मंजू सोनी, शोभना लड्ढा, ममता मल्ल, रीता साबू, किरण करनानी, शिखा लड्ढा, रितु नागोरी, निधि मल, शोभा लड्ढा, मधुलिका चांडक को लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें