सोयल खेतान,रोहा
रोहा पुव खरागांव में 15 से और हारियामुख में रेनबॉ क्लब का रंगाली बिहु 18 को।
असम के जातीय उत्सव रंगाली बिहु के प्रथम दिन उरुका के दिन आज रोहा बाजारों में काफी रौनक दिखने के साथ ही जनता ने बिहु पर व्यवहृत विभिन्न सामग्रियों की जमकर खरीददारी की।
आज समस्त राज्य भर की भांति वृहतर रोहा, चापरमुख में वोहाग बिहु के प्रथम दिन उरुका के अवसर पर रोहा बाजार में काफी रौनक दिखने के साथ ही जनता ने बिहु पर व्यवहीत होने वाली विभिन्न सामग्रियों की खरीददारी करने के साथ ही मंगलवार को गोरु बिहु मनाया जायेगा और कृषक जनता अपनी मवेशियों को नदी तट पर ले जा स्नान करा पुजा अर्चना की जायेगी और बुधवार को जनता मानुह बिहु मनायेगी जिसमें छोटे बड़ों के पैर छो आशिर्वाद लेगें और सभी एक दुसरे को बिहु की शुभकामनाएं दि जायेगी।
रोहा,चापरमुख में बिहु कार्यशाला संपन्न होने के साथ ही विभिन्न बिहु उद्जापन समितियों द्वारा बिहु आयोजन की तैयारी जोरशोर से करने के क्रम में रोहा खरागांव,ववराआटी और मधुपुर रंगाली बिहु उद्जापन समिति द्वारा खरागांव सामुहिक मंच पर आगामी 15अप्रैल से तिन दिवसीय रंगाली बिहु उद्जापन के लिए लखी प्रसाद डेका को अध्यक्ष और मृन्मय बरदलै को सचिव के तौर पर ले एक शक्तिशाली बिहु उद्जापन समिति गठन की गयी है और युवक युवतीयों द्वारा बिहु गीत नृत्य रिहर्सल जोरशोर से चल रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिहु के प्रथम दिन 15अप्रैल को अध्यक्ष लखी प्रसाद डेका द्वारा बिहुवान फहराकर शुभारंभ करने के साथ ही द्वितीय दिन 15अप्रैल को विभिन्न खेलकूद प्रतिस्पर्धा अनुष्टित होगी।
साथ ही बिहु के द्वितीय दिन 16अप्रैल को अपराह्न तिन बजे से मुकलि (खुली)बिहु और रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम अनुष्ठित होगा ।
तृतीय दिन 17अप्रैल को प्रात:विभिन्न प्रतिस्पर्धा अनुष्टित होगी और सांय छह बजे से पुरस्कार वितरण के साथ ही स्थानीय महिलाओं द्वारा हुँसरी प्रदर्शन और रंगारंग संस्कृतिक अनुष्ठान और बिहु कुंवरी,बिहु कन्या प्रतिस्पर्धा अनुष्टित होगा। बिहु कुंवरी और बिहु कन्या प्रतिस्पर्धा के प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विजयी प्रतियोगियों को नगद राशी और मानपत्र प्रदान कर पुरस्कृत करने के साथ ही श्रेष्ठ ढोल वादक,पेंपा वादक को भी नगद राशी और मानपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया जायेगा।दुसरी और रोहा हारियामुख में रेनबॉ क्लब के तत्वावधान में आगामी 18अप्रैैल को रंगाली बिहु और ईद के अवसर पर चतुर्थ वां वोहागी निखा का आयोजन किया जायेगा। महमद ईनामुल हुसैन को अध्यक्ष, प्रांजल दास को सचिव और परशमनि दास को सांस्कृतिक सचिव के तौर पर चयन कर एक रोहा रेनबॉ क्लब ईद और रंगाली बिहु उदजापन समिति गठन कर तैयारी जोरशोर से की जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 18अप्रैल को प्रात:मैराथन प्रतिस्पर्धा अनुष्टित होने के साथ ही झंडारोहण,द्वीप प्रज्वलन और रंगारंग सांस्कृतिक शुभायात्रा निकाली जायेगी। दोपहर को चित्रांकन,कुईज प्रतिस्पर्धा और स्थानीय शिल्पीयों द्वारा रंगांरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।सांय को महानायक जुबिन गर्ग के प्रतिचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन और श्रद्धांजली अर्पीत के पस्चात जुबिन गर्ग के स्मृति संगीत संध्या का आयोजन होगा। रात्री में आमंत्रित बिहु और लोकवाद्य दलों द्वारा अनुष्ठान और आधुनिक नृत्य प्रतिस्पर्धा का आयोजन होगा।
आधुनिक नृत्य के विजयी प्रतियोगियों को नगद राशी और मानपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया जायेगा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें