मारवाड़ी सम्मेलन आमगुड़ी शाखा की सराहनीय पहल : मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 7 मेधावी विद्यार्थियों का किया अभिनंदन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन आमगुड़ी शाखा की सराहनीय पहल : मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 7 मेधावी विद्यार्थियों का किया अभिनंदन





प्रीति पारीक, शिवसागर :


मारवाड़ी सम्मेलन की आमगुड़ी शाखा ने हाल ही में घोषित मैट्रिक परीक्षा के नतीजों में अपनी मेधा का परिचय देते हुए अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए आमगुड़ी मारवाड़ी समाज के होनहार विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया।शनिवार को शाखाध्यक्ष दिनेश जैन के नेतृत्व में सचिव सुरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन चांडक, उपाध्यक्ष सुरेश सिंघानिया, रोहित पिरोजीवाल, सह सचिव मुन्ना (राजेश) अग्रवाल, पवन माहेश्वरी, आजीवन सदस्य राज कुमार बाहेती, ललित पंसारी, दिलीप लोहिया सहित कई सदस्यों ने फर्स्ट डिवीजन के साथ आमगुड़ी का नाम रौशन करने वाले सात मेधावी छात्र-छात्राओं को निशिका जैन (92% डिस्टिंक्शन), कृषिव बाहेती (88% डिस्टिंक्शन), सांची पसारी (88% डिस्टिंक्शन), वंश बाहेती कृषिव बाहेती (81% स्टार मार्क्स), कृतिका बाहेती (76% स्टार मार्क्स), दिव्यम मित्तल (स्टार मार्क्स) और हर्ष जालान का उनके निवास स्थान पर जाकर असमिया गामुछा और अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर शाखाध्यक्ष दिनेश जैन ने सभी समाज को गौरव दिलाने वाले सभी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी गौरवान्वित माता पिता तथा परिजनों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर परिवार के लोगों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के सम्मेलन के इस प्रयास की प्रशंसा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें