सोयल खेतान, रोहा
रोहा के नन्हे मुन्नै रियान ने नेपाल,विराट नगर में अनुष्टित 12वें स्पीड स्केटिंग चैम्पियनशिप में दो सिल्वर पदक हासिल कर गौरव बढाने पर खुशी की लहर व्याप्त है।
रोहा नतुनचारिआली निवासी तथा सोनाली और अशोक हाजरिका का पुत्र तथा नगांव दिल्ली पब्लिक स्कुल (डिपिएस) छात्र रियान हाजरिका गत 3 मई को नेपाल विराट नगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल खेलमैदान में नेपाल रॉलर स्केट्स एसोसिएशन और मरांग डिस्ट्रिक्ट स्केटिंग एंड स्टेट बोर्ड द्वारा आयोजित 12वां इंडो नेपाल स्पीड स्केटिंग चैम्पियनशिप 2026 में हिस्सा ले दो सिल्वर पदक हासिल कर गौरव बढाने पर खुशी की लहर व्याप्त है।
नन्हे मुन्नै रियान ने इससे पहले गुवाहाटी दिसपुर स्केटिंग रिंक में असम रॉलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा अनुष्टित अखिल असम ग्रीष्मकालीन स्पीड स्केटिंग चैम्पियनशिप 2025 में हिस्सा ले स्वर्ण पदक और गत 12 जुलाई को मेघालय सेंट एन्थोनी हायरसेकेंडरी स्कूल में मेघालय रॉलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा अनुष्टित चौथा मेघालय राज्य स्तरीय स्पिड स्केटिंग चैम्पियनशिप 2025 में 4सौ मिटर स्पीड स्केटिंग चैम्पियनशिप और प्रथम मेघालय सॉब जूनियर और द्वितीय सीनियर राज्य स्तरीय रॉल बॉल चैम्पियनशिप 2025 में 2 स्वर्ण पदक हासिल करने में सक्षम रहा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें