सोयल खेतान, रोहा
रोहा रुपहीतुली निवासी तथा सुदीर्घ 41 वर्ष 4 महिने 14 दिन देश मातृ रक्षा हेतु सेवा करने वाले बीएसएफ के वीर जवान दीप सिंह पातर आज सांय 5 बजे सरकारी नियम अनुसार नौकरी से सेवानिवृत्त हो कश्मीर से अपने गांव रुपहीतुली पहुंचने पर पहले से इंतजार कर रहे गांववाशीयों तथा परिजनों ने ढोल नगाडों, बेंड बाजों के साथ नृत्य और तिलक और फुलाम गमछा उढाकर, जापी और सराई भेंट कर भव्य स्वागत कर शुभायात्रा निकालते हुवे भारत माता की जयकारों के साथ वीर जवान को घर तक ले जाया गया और घर पहुंचने के पश्चात 41 वर्षों के बाद घर लौटने के खुशी में केक काट जशन मनाया।साथ ही वीर जवान ने पत्रकारों के सम्बोधित करते हुवे कहा की मुझे गांव वासियों का प्यार और अपना पन देख काफी खुशी हुई है। स्वागत में वीर जवान की पत्नी, बेटी,जंवाई सहित परिजन और काफी संख्या गांववाशी उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें