रमेश मुन्दड़ा
होजाई: जिला क्रीड़ा संस्था के तत्वावधान में विवेकानंद क्रीड़ा खेल परिसर में शनिवार को दो दिवसीय 12 वां इंटर होजाई जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 10 बजे होजाई क्रीड़ा संस्था के सचिव असीम मजूमदार ने खेल संस्था के ध्वज को फहराकर किया। उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मजूमदार ने कहा कि इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी शामिल हुए हैं, जो खेलों के प्रति उनकी गहरी रुचि को दर्शाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर खिलाड़ी को खेल-भावना के साथ भाग लेना चाहिए, न कि केवल पुरस्कार जीतने के उद्देश्य से। हमने कभी सोचा था कि फुटबॉल और क्रिकेट एथलेटिक्स का स्थान ले लेंगे, लेकिन यह धारणा पूरी तरह गलत साबित हुई है। मजूमदार ने बताया कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
जिले के लंका, लामडिंग, होजाई, जमनामुख, जोगीजन,काकी, मुराजार, डबका आदि स्थानों से 250 से अधिक लड़के-लड़कियां इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। विभिन्न इवेंट्स 10 ग्रुपों में आयोजित होंगे। कीड़ा संस्था के सचिव सुदीप कुमार दास ने भी जानकारी देते हुए बताया कि इन दो दिनों में दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो आदि कई खेल आयोजित होंगे। उन्होंने आगे बताया कि खेलों का संचालन तापस सेन, चंद्रशेखर नाथ, जबादूर रहमान, रामकनई चंदा करेगें व विजेता खिलाड़ियों को होजाई क्रीड़ा संस्था द्वारा प्रमाण,-पत्र प्रदान किया जाएगा।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें