होजाई: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की होजाई शाखा ने थैलेसीमिया जागरूकता के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की होजाई शाखा ने थैलेसीमिया जागरूकता के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया

 


रमेश मुन्दड़ा 


होजाई। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की होजाई शाखा ने थैलेसीमिया जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय हाम अस्पताल के सहयोग से पिछले दो वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। अध्यक्ष प्रियंका बेरीवाल ने हमारे संवाददाता कुछ जानकारी देते हुए बताया कि उक्त शिविर का शुभारंभ गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ किया गया, जिससे रक्तदाताओं और उनके रक्त में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार हुआ।


शिविर में हाम अस्पताल के चिकित्सकों डॉ. जे.एन. बर्मन (एम.एस.), डॉ. गौरव घोष (रोगविज्ञानी), डॉ. तपस कुमार दास (एम.एस., सचिव), डॉ. आइवी दास (सूक्ष्मजीवविज्ञानी) तथा डॉ. चैदुल इस्लाम (प्रधान चिकित्सा अधिकारी) का फूलमाला एवं गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। डॉ. चैदुल इस्लाम ने रक्तदान की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है तथा इसके लिए लोगों को और अधिक प्रेरित करने की आवश्यकता है। शिविर में 30 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 15 इकाई रक्त संग्रहित किया गया। समिति की सदस्याओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें