पूजा माहेश्वरी
नगांव, आगामी 16 और 17 मई को नगांव के नुरुल अमीन स्टेडियम में आयोजित होने वाले टाटा आईपीएल फैन पार्क में आईपीएल मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसे लेकर आज नगांव क्रीड़ा संस्था के स्पोर्ट्स क्लब पवेलियन के सभाकक्ष में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बीसीसीआई के आईपीएल फ्रेंचाइजी के सीनियर ऑपरेटर अमित सिद्धेश्वर ने बताया कि देश के जिन क्षेत्रों में आईपीएल के लिए पर्याप्त स्टेडियम सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां खेल के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से फैन पार्क का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 16 मई को शाम 6:30 बजे से तथा 17 मई को दोपहर 2:30 बजे और शाम 6:30 बजे आईपीएल मैचों का सीधा प्रसारण बड़े स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। फैन पार्क में दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों के मनोरंजन के लिए व्हिसलिंग, चीयरिंग, फेस पेंटिंग, शाउट आउट और क्रेजी स्टंट जैसी कई आकर्षक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रशंसक उत्साहपूर्ण माहौल में आईपीएल का आनंद ले सकेंगे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें