पूजा माहेश्वरी
नगांव, शहर के धिंग रोड स्थित सेठ मेघराज अग्रवाल स्मृति भवन मे ओमप्रकाश-सुमित्रा देवी चांदगोठिया के तत्वावधान मे और शहर की नामचीन धार्मिक संस्थाओ मे से एक श्री श्याम परिवार की वयवस्थापना मे श्रीमदभागवत कथा का आयोजन आगामी 17 मई से 23 मई तक किया जा रहा है। जिसकी तैयारिया आरंभ हो गई है। पुरुषोत्तम मास के पावन दिनो मे आयोजित श्रीमदभागवत कथा को लेकर आयोजको के परिवार मे काफी उत्साह देखा जा रहा वही इसकी वयवस्थापना मे लगे श्री श्याम परिवार के सदस्य भी तैयारी मे जोर शोर से लगे है। काफी दिनो बाद शहर मे हो रहे इस आयोजन के लिए शहर और आसपास के क्षेत्रो मे भी कथा की चर्चा है। आसपास के क्षेत्रो से कथा मे पहुंचने वाले भक्तो के लिए यातायात व्यवस्था भी की जा रही है। श्री श्याम परिवार के प्रमुख राहुल भजनका ने बताया कि श्री धाम वृंदावन से भागवत मर्मज्ञ परम गौभक्त संजीव कृष्ण ठाकुर जी श्रीमदभागवत कथा के व्यासपीठ पर विराजमान होकर कथा का श्रवण करवायेंगे। संगीतमय कथा प्रत्येक दिन अपराह्न तीन बजे से आरंभ होगी। कथा के प्रथम दिन 17 मई को कलश यात्रा एंव भागवत महात्म्य कथा, दूसरे दिन पाण्डव चरित्र एंव भगवान शुकदेव आगमन कथा, तृतीय दिन श्री वामन भगवान प्राकट्य उत्सव, चतुर्थ दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्म एंव नंदोत्सव, पंचम दिवस श्री गिरिराज धरण लीला एंव छप्पन भोग दर्शन, षष्ठम दिवस श्रीकृष्ण-रुक्मिणी मंगल विवाहोत्सव, सप्तम दिवस श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन एंव कथा मंगल विश्राम तथा 23 मई को समापन व महाप्रसाद वितरण। उक्त सात दिवसीय आयोजन मे उपस्थित होकर कथा का श्रवण करने हेतु आयोजक ओमप्रकाश चांदगोठिया ने भगवत प्रेमियो से अनुरोध किया है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें