सोयल खेतान, रोहा
मैट्रिक और हायरसेकेंडरी के कृति विद्यार्थियों का अभिनंदन कर दी बधाईयां।
अखिल असम छात्र संघ (आसु) की बारहपुजीया आंचलिक आसु समिति ने मुकुली बिहु का आयोजन कर समस्त क्षेत्र बिहु गीत नृत्य से मुखरीत करने के साथ ही हायरसेकेंडरी और मेट्रिक परिक्षा को कृति विद्यार्थियों का अभिनंदन कर बधाईयां दी।
राज्य भर की भांति वृहतर रोहा के विभिन्न प्रांतों में रंगाली बिहु उत्सव आयोजन होते आने के क्रम में अखिल असम आसु की रोहा समीपवर्ती बारहपुजीया आंचलिक आसु के तत्वावधान, बरभगीया शाखा आसु और स्थानीय जनता के सहयोग में गत 13 मई को बारहपुजीया दौल मंदिर खेल मैदान में एक दिवसीय कार्यक्रम के साथ आयोजित मुकुली बिहु के उपलक्ष में प्रात:बारहपुजीया आंचलिक आसु कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही पौध रोपण किया।तत्पस्चात विशिष्ट ढोल के उजा,सांस्कृतिक कर्मी जुवत डेका ने बिहुवान फहराने के साथ ही अखिल असम आसु का झंडा फहराया बारहपुजीया आंचलिक आसु अध्यक्ष सुमृतजीत राजवंशी ने और शहीद तर्पण किया बारहपुजीया आंचलिक आसु सचिव त्रैलोक्य दास ने एवं छोटों ने बड़ों का आशिर्वाद लिया। साथ ही बच्चों के बिच चित्रांकन और कुईज प्रतिस्पर्धा का आयोजन हुवा और सांय 6बजे सुधाकंठ डॉ भुपेन हाजरीका, महानायक,अमृत कंठ जुबिन गर्ग और बिहुवती निखामनी हालोय के प्रतिचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन और श्रद्धांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन स्मरण किया।साथ ही चित्रांकन, कुईज प्रतिस्पर्धा के विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत करने के साथ ही हाल ही में घोषित हायरसेकेंडरी और मेट्रिक परिक्षा में गौरव बढाने वाले क्षेत्र के कृति विद्यार्थियों का एक एक फुलाम गमछा और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अभिनंदन कर बधाईयां दी।
अभिनंदन समारोह के पश्चात ने मुकुली बिहु का उद्घाटन सेवानिवृत्त उप पुलिस अधिक्षक दुलेन चंद्र डेका ने किया और आमंत्रित बिहु दलों द्वारा मुकुली बिहु प्रदर्शन और ग्रीनिज बुक उफ रेकॉर्ड बिहु उजा जागृति कलिता ने बिहु गीत परिवेशन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर समस्त क्षेत्र बिहु गीत नृत्य से मुखरीत कर दिया।
ईस अवसर पर अखिल तिवा छात्र संघ के सलाहकार प्रह्लाद कुमार मशरंग, मास केंद्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष लखी प्रसाद डेका, रोहा आंचलिक आसु अध्यक्ष संजय कुमार काकोति, पूर्व छात्र नेता, शिक्षाविद केशव लाहन, बारहपुजीया शाखा साहित्य सभा पूर्व अध्यक्ष मोहित चंद्र डेका, दौल मंदिर विकास समिति सचिव श्रीमंत कुमार डेका सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रह सम्बोधित करने के साथ ही आसु कार्यकर्ता और काफी संख्या में पुरुष, महिला, युवक युवती उपस्थित रह मुकुली बिहु का लुफ्त उठाया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें