लायंस क्लब सीकर की वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी घोषित, लायन के के अग्रवाल होगे अध्यक्ष - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब सीकर की वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी घोषित, लायन के के अग्रवाल होगे अध्यक्ष



लायंस क्लब सचिव विनोद दाधीच ने बताया कि शनिवार शाम को वर्ष 2026-27 के लिए नॉमिनेशन कमेटी द्वारा लायन किशन कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष, लायन मो सलीम को सेक्रेट्री, लायन अंकुर बहड़ को ट्रेजरर की घोषणा कर सर्व सहमति से मनोनीत किया गया।

लायंस क्लब अध्यक्ष लायन मणि शंकर काबरा अनुसार नोमिनेशन कमेटी के अध्यक्ष लायन अजीत खान सहित वरिष्ठ लायन सदस्य अशोक शर्मा, प्रकाश सराफ, शिव कुमार अग्रवाल, कृपाल सिंह शेखावत, राजीव लोचन शर्मा, विश्वनाथ अग्रवाल ने नौ निदेशक एवं प्रथम उपाध्यक्ष कार्तिक शर्मा, द्वितीय उपाध्यक्ष प्रहलाद राय टांक, तृतीय उपाध्यक्ष नेमीचंद जांगिड़, सह कोषाध्यक्ष सुभाष बुबना, सहसचिव सुनील जांगिड़ को घोषित कर वर्ष 2026-27 की जिम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर रीज़न चेयरपर्सन लायन कृपाल सिंह शेखावत, राजीव लोचन शर्मा, नवरंग अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, डॉ जे पी गोयल, डॉ आर सी अग्रवाल, हरीश जाखड़, डॉ उमेश त्रिवेदी, दीपक पारीक, किशन गोपाल शर्मा, शरद शर्मा, पवन सराफ, मनोज जालान, सचिन अग्रवाल, असरार अहमद, आरिफ खान, हरि प्रसाद मोदी, विनोद अग्रवाल उपस्थित रहे, तथा वर्तमान टीम के सेवा प्रोजेक्टों को सराहनीय बताया तथा नई टीम को बधाई दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें