हार्दिक बधाई एवं शुभ-कामनाएँ
पीयूष गौतम को CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा में (91.8%) शानदार सफलता प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। अपनी मेहनत, लगन एवं समर्पण के बल पर उन्होंने अपने परिवार, विद्यालय एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया है।
पीयूष, साई आर.एन.एस. अकादमी के मेधावी विद्यार्थी हैं। वे अर्चना एवं कपिल शर्मा के सुपुत्र हैं, जो दोनों *"गुवाहाटी प्राइड लायंस क्लब"* के संस्थापक सदस्य हैं। पीयूष प्रोटेक प्राइम, गुवाहाटी के निवासी हैं।
इस अवसर पर *गुवाहाटी प्राइड लायंस क्लब* के संस्थापक अध्यक्ष अनुप कुमार जाजोदिया ने पीयूष गौतम को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की शुभ-कामनाएँ प्रेषित कीं।
उनकी इस सफलता से परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। सभी ने उनके निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने एवं जीवन में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने की मंगलकामनाएँ व्यक्त की हैं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें