मारवाड़ी युवा मंच जागृत शाखा, बंगाईगांव द्वारा लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन 2026 का भव्य आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी युवा मंच जागृत शाखा, बंगाईगांव द्वारा लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन 2026 का भव्य आयोजन

 


शहर में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देते हुए मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा, बंगाईगांव द्वारा एक भव्य लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने हुनर, रचनात्मकता तथा उद्यमिता का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना तथा उनके कौशल को एक मंच प्रदान करना था। मारवाड़ी युवा मंच, बोंगाईगांव जागृति शाखा द्वारा आयोजित “लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन 2026” का भव्य आयोजन मारवाड़ी युवा भवन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस विशेष प्रदर्शनी के उद्घाटन बंगाईगाँव की लोकप्रिय विधायक दीप्तिमय चौधरी ने सभी स्टॉल्स का अवलोकन कर आयोजकों की सराहना की तथा महिलाओं की आत्मनिर्भरता एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने के इस प्रयास की प्रशंसा की।


इस प्रदर्शनी में फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर, फूड एवं गिफ्ट्स से जुड़े अनेक आकर्षक स्टॉल लगाए गए थे, जिन्होंने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी में ऑरे कैंडल्स बाय मयूरी, देसी रॉयल बाइट कोटा, माइसा, संपत्स, द टेबल स्टोरी, कोज़ी एंड क्रेविंग्स, इशरा, आरसी ज्वेलर्स, राज़ फैशन हंट, शोरा ज्वेलरी, हृदा, श्वेता एथनिक कलेक्शन, डेलिकेट डिलाइट, श्री क्रिएशन, अंजीरा, अनु दफ्तरी ड्रेस स्टॉल, इटरनल ऑरा तथा लड्डू गोपाल ड्रेस स्टॉल सहित कई स्टॉल्स ने भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों के मनोरंजन हेतु शाखा द्वारा विभिन्न मजेदार गेम्स भी आयोजित किए गए, जिनमें “स्पिन एंड विन” तथा “हाउजी” विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। लोगों ने इन खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और कई आकर्षक उपहार भी जीते।


इसके साथ ही आगंतुकों के उत्साह को बढ़ाने हेतु दो आकर्षक लकी ड्रॉ भी आयोजित किए गए। “ओपन टू ऑल लकी ड्रॉ” में कंचन माहेश्वरी एवं शोभा बजाज विजेता रहीं। वहीं “मदर्स डे स्पेशल लकी ड्रॉ” में आशा अग्रवाल एवं गुंगुन अग्रवाल तथा राजू लूनिया एवं प्रियंका लूनिया विजेता बने। विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।


मदर्स डे के उपलक्ष्य में जागृति शाखा की ओर से सभी स्टॉल ओनर्स एवं सदस्यों को विशेष मदर्स डे हैम्पर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने आयोजन की भव्यता, सुंदर सजावट और विभिन्न उत्पादों की सराहना की।


कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा की सभी सदस्याओं एवं आयोजकों का विशेष योगदान रहा। यह प्रदर्शनी न केवल खरीदारी और मनोरंजन का केंद्र बनी, बल्कि महिला उद्यमियों को एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करने में भी सफल रही।इस सफल आयोजन ने यह साबित कर दिया कि यदि सही मंच और अवसर मिले तो महिलाएं अपनी प्रतिभा और कौशल के बल पर समाज में एक मजबूत पहचान बना सकती हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें