सोयल खेतान, रोहा
11 मई को युवक संघ बिहु मंच पर करेगा प्रदान।
रोहा युवक संघ बिहु मंच रहीयाल कृषक पुरस्कार 2026 के लिए युवा कृषक प्रह्लाद सांग्माजी चयनित होने पर खुशी की लहर व्याप्त है।
रोहा युवक संघ बिहु मंच के अध्यक्ष प्रेमनारायण नाथ और सचिव रुबुल कुमार दास ने दी जानकारी के अनुसार युवक संघ ईसवर्ष 25वां बिहु आयोजन की व्यापक प्रस्तुति करने के साथ ही आगामी 11 मई को एक दिवसीय कार्यक्रम के साथ रंगाली बिहु उत्सव मनाया जायेगा।साथ ही वोहाग बिहु कृषि से सम्बंधित है ईसलए ईसवर्ष रोहा के युवा कृषक प्रह्लाद सांग्माजी को रहीयाल कृषक पुरस्कार 2026 देने का निर्णय लिया गया और आगामी 11 मई को बिहु मंच पर पुरस्कार प्रदान किया जायेगा और प्रात:बिहुवान फहाराकर रंगाली बिहु उत्सव का शुभारंभ करने के साथ ही वरिष्ठ नागरिक आशीर्वाद ग्रहण समारोह आयोजन होगा। साथ ही बच्चों के बिच चित्रांकन और खेलकूद प्रतिस्पर्धा बिहु और महिलाओं द्वारा जेंग बिहु प्रदर्शन किया जायेगा। तत्पश्चात सुधाकंठ डॉ भुपेन हाजरीका के जन्म शत वार्षिकी के उपलक्ष में श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही गीतिकवि तथा वरिष्ठ कंठशिल्पी रंजन बेजवरुबा और तिवा संस्कृति के साधक डॉ विद्युत विकास सेनापति गीत परिवेशन करेंगें और रात्री में महानायक, हार्टथ्रुब जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित और आमंत्रित बिहु दलों द्वारा बिहु प्रदर्शन, पुरस्कार प्रदान और अभिनंदन समारोह और जनप्रिय कंठशिल्पी पवन जित सिंह द्वारा गीत परिवेशन किया जायेगा। युवक संघ ने सभी की उपस्थिति की कामना की है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें