गुवाहाटी, सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए नव्या लेडीज क्लब द्वारा लायंस अस्पताल में 21 जरूरतमंद मरीजों के नि:शुल्क मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) ऑपरेशन करवाए गए। इस सेवा कार्य के माध्यम से मरीजों को बेहतर दृष्टि प्रदान करने का प्रयास किया गया।
ऑपरेशन के उपरांत क्लब की सदस्याओं ने मरीजों के बीच फल एवं जूस का वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। यह सेवा कार्य संगीता बाजोरिया के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रितु सराफ, पूर्व अध्यक्ष कुसुम जैन, निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति भूत, नीतू बखरेडिया, नीता गोयनका, निवा सराफ, श्रेया मस्करा, शिवानी अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, अनीता गुप्ता, रेखा कनोई, रश्मि अग्रवाल तथा सेक्रेटरी रूपाली हिम्मत सिंह सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। क्लब की पदाधिकारियों ने कहा कि नव्या लेडीज क्लब भविष्य में भी समाजहित के ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें