रोहा शाखा साहित्य सभा के आतिथ्य में 31मई को अनुष्टित होगी जिला समिति की वर्द्धित कार्यनिर्वाहक सभा, तैयारी जोरशोर से - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा शाखा साहित्य सभा के आतिथ्य में 31मई को अनुष्टित होगी जिला समिति की वर्द्धित कार्यनिर्वाहक सभा, तैयारी जोरशोर से



सोयल खेतान, रोहा


शिल्पी पेंशन प्रापक अवनि कुमार सईकीया का हुवा अभिनंदन।


असम साहित्य सभा, रोहा शाखा की सभा संपन्न हुई और विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया।

   असम साहित्य सभा, नगांव जिला समिति की वर्द्धित कार्य निर्वाहक सभा आगामी 31मई को रोहा शाखा साहित्य सभा के आतिथ्य में रोहा शाखा क्रीड़ा संघ के प्रेक्षागृह में आयोजन के तैयारी जोरशोर से की जाने के साथ ही आज रोहा पत्रकार संघ के कार्यालय में रोहा शाखा साहित्य सभा के अध्यक्ष प्रह्लाद मशरंग की अध्यक्षता और सचिव लखी प्रसाद डेका के उद्देश्य व्याख्या के साथ अनुष्टित सभा में आगामी वर्द्धित कार्यनिर्वाहक सभा के आयोजन करने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत विचार विमर्श करने के साथ ही रोहा शाखा साहित्य सभा के सलाहकार कमल चंद्र शर्मा, विनोबा राजवंशी, मनु कोंवर, पत्रिका उप समिति अध्यक्ष प्रदीप हाजरिका, शाखा सह सचिव एल प्रदीप सिंहा, संजय कुमार काकोति, आकाश उप समिति की सचिव माया तृष्णा हाजरिका, सदस्य सुभाष देवरी ने सभा को सम्बोधित कर परामर्श प्रदान किया। साथ ही सभा में राज्य सरकार शिल्पी पेंशन प्रापक, एकेजी प्रधान संचालक, शिशुप्रिय अवनि कुमार सईकीया का सेलेंग उढाकर अभिनंदन किया गया।

सभा में शाखा सलाहकार माधव चंद्र नाथ, उपाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा, सदस्य डिम्बेश्वर भुँया, ध्रुव पातर, कुँही उप समिति सचिव सोयल खेतान, सदस्य तथा उदीयमान कवि राजेश कुमार नंदी सहित विभिन्न शाखा विभिन्न उप समितियों के अध्यक्ष, सचिव सहित सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें