पूजा माहेश्वरी
श्रीमदभागवत कथा मे जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा भी पहुंचे
नगांव, पुरुषोत्तम मास मे किए जाने वाले दान- पुण्य अक्षय होते है। यहाँ चल रही सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा मे व्यासपीठ पर विराजमान होकर भागवत कथा मर्मज्ञ परम गौभक्त संजीव कृष्ण ठाकुर ने उक्त उद्गार व्यक्त किए। श्री संजीव कृष्ण ठाकुर ने द्वितीय दिवस की कथा मे पाण्डव चरित्र एंव भगवान शुकदेव आगमन कथा, तृतीय दिवस वामन भगवान प्राकट्य उत्सव, चतुर्थ दिवस भगवान श्रीकृष्ण जन्म एंव और वृहस्पतिवार को पंचम दिवस श्री गिरिराज धरण लीला एंव छप्पन भोग दर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला। संगीतमय श्रीमदभागवत कथा मे बीच-बीच मे भजन-कीर्तन मे भक्तो मे उत्साह का संचार होता है और भक्त श्रीकृष्ण की भक्ति मे लीन होकर नाचने लगते है। प्रसंग के आधार पर बीच-बीच मे मनोरम सजीव झांकियो से आयोजन स्थल सेठ मेघराज अग्रवाल स्मृति भवन भक्तिमय माहौल मे गुंजायमान हो उठता है। चांदगोठिया परिवार के सौजन्य से और श्री श्याम परिवार की व्यवस्था मे बुधवार को श्रीकृष्ण जन्म एंव नंदोत्सव से पहले श्री संजीव कृष्ण ठाकुर ने श्री रामचरित पर प्रकाश डालते हुए कहा रामायण व्यक्ति का निर्माण करता है। अतः रामायण को रोज पढना चाहिए। उन्होंनो मानव चरित्र निर्माण के लिए एक बात ओर कही कि मानव को हमेशा विनर्म भावी होना चाहिए। विनर्म भाव ही हमेशा काम आता है। श्रीकृष्ण जन्म उत्सव मे माखन मिश्री का प्रसाद और वृहस्पतिवार को छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया गया । आयोजन स्थल श्रोताओ से खचाखच भरा रहता है। होजाई, भुरागांव , मरिगांव, रोहा, लंका, कोठियातुली, जमुनामुख, कामपुर आदि स्थानो से भी श्रोतागण पहुंच कर कथा का श्रवण कर रहे है। भक्तो की मांग पर आधा घंटा समय बढा दिया गया है। कथा अपराह्न तीन से सात बजे तक चल रही है। आयोजन स्थल की व्यवस्था की सभी सराहना कर रहे है। शनिवार की कथा समापन होगी। इस दिन कथा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। तत्पश्चात हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ कथा सम्पन्न होगी। वृहस्पतिवार की कथा विश्राम से पूर्व नगांव जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा भी श्रीमदभागवत कथा मे पधारकर व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया। संजीव कृष्ण ठाकुर ने दुपट्टा पहनाकर जिला आयुक्त का अभिनंदन किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें