तेरापंथी सभा गुवाहाटी की साधारण सभा संपन्न, 31 मई को आम चुनाव की घोषणा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

तेरापंथी सभा गुवाहाटी की साधारण सभा संपन्न, 31 मई को आम चुनाव की घोषणा

 


गुवाहाटी, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, गुवाहाटी (सत्र 2024-26) की साधारण सभा तेरापंथ धर्मस्थल में अध्यक्ष बाबूलाल सुराणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सभा की शुरुआत नमस्कार महामंत्र एवं सभा गीत के संगान से हुई। अध्यक्ष श्री सुराणा ने अपने संबोधन में आमसभा में पधारे सभी समाजबंधुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा अपने ऐतिहासिक कार्यकाल की सफलता के लिए अपनी पूरी टीम के साथ ही समाजबंधुओं के प्रति आभार ज्ञापन किया।

तत्पश्चात मंत्री राजकुमार बैद ने सभा द्वारा संपादित मुख्य कार्यक्रमों की जानकारी सभा सदन को दी। आय-व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष छत्तरसिंह भादानी ने प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। अध्यक्ष बाबूलाल सुराणा ने सभा में पधारे महासभा के उपाध्यक्ष विजय कुमार चोपड़ा, कार्यकारिणी सदस्य निर्मल कोटेचा, निवर्तमान अध्यक्ष एवं पूर्वोत्तर स्तरीय श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष बजरंग कुमार सुराणा का अभिनंदन किया। 

अंकेक्षक सीए अरिहंत संचेती, सभा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, संरक्षक मंडल, समिति संयोजकों, विशेष सहयोगियों के साथ ही गणमान्य व्यक्तियों को फुलाम गामोछा एवं मोमेंटो से सम्मानित किया। इसके साथ ही संपूर्ण कार्यकारिणी ने भी अध्यक्ष महोदय का मोमेंट देकर सम्मान किया। अध्यक्ष महोदय ने चुनाव अधिकारी सीए मनोज नाहटा, सहचुनाव अधिकारी सीए राकेश दुधोड़िया एवं उनकी टीम का कठिन परिश्रम एवं नि:स्वार्थ सेवा के लिए साधुवाद प्रेषित किया।

आगामी सत्र 2026-28 के लिए अध्यक्ष मनोनयन/चयन के तहत चुनाव अधिकारी सीए मनोज नाहटा ने चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी सभा सदन को दी। उन्होंने सभाध्यक्ष पद हेतु राजकुमार बैद एवं रितेश खटेड़ को वैध प्रत्याशी घोषित करते हुए आगामी 31 मई 2026 को चुनाव करवाने की घोषणा की। कार्यक्रम का सुचारु संचालन मंत्री राजकुमार बैद, वरिष्ठ सहमंत्री राकेश जैन, कार्यकारिणी सदस्य राजेश जमड़ एवं धन्यवाद ज्ञापन सहमंत्री अशोक कुमार बोरड़ ने किया। इस आशय की जानकारी तेरापंथी सभा के उपाध्यक्षद्वय पवन जम्मड़ एवं रायचंद पटावरी ने संयुक्त रूप से यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें