लायंस क्लब सीकर को ग्वालियर में प्रांत 3233 E 1 में बेस्ट क्लब का अवार्ड मिला - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब सीकर को ग्वालियर में प्रांत 3233 E 1 में बेस्ट क्लब का अवार्ड मिला



लायंस क्लब सीकर सचिव विनोद दाधीच ने बताया कि ग्वालियर में 2-3 मई को 9th डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस के सेवा कार्यों में अग्रणी रहने पर प्रथम पुरस्कार का आवर्ड दिया गया। प्रांतपाल MJF लायन सुधीर बाजपेई ने अपने कार्यकाल में ग्वालियर सहित राजस्थान के लायंस क्लबो का वृहद स्तर पर सम्मेलन आयोजित किया 

इस अवसर पर लायंस क्लब सीकर अध्यक्ष मणि शंकर काबरा को आउट स्टैंडिंग अध्यक्ष और लायन कृपाल सिंह को प्रांत में उत्कृष्ट रीजन चेयर पर्सन एवं राजीव लोचन शर्मा को ऊर्जावान लायन से भी सम्मानित किया गया।

लायंस क्लब सीकर से वरिष्ठ लायन शिव कुमार अग्रवाल, लायन हरि प्रसाद मोदी, लायन प्रहलाद राय टांक, लायन डॉ उमेश त्रिवेदी, लायन गणेश अग्रवाल, लायन दीपक पारीक, लायन नेमीचंद जांगिड़ ने सम्मेलन में हिस्सा लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें