सोयल खेतान, रोहा
रोहा बौद्धिधर्मा कराटे क्लब के विद्यार्थियों ने नेपाल में आयोजित 12वें मयूर कप अंतराष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में 6 स्वर्ण सहित कुल 9 पदक अर्जन कर क्षेत्र का गौरव बढाने पर खुशी की लहर व्याप्त है।
नेपाल काकारभीटा टाउन हॉल में गत 22 से 24 मई तक आयोजित 12वां मयूर कप अंतराष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप 2026 में रोहा बौद्धिधर्मा कराटे क्लब के 5 विद्यार्थि मयूख नंदन नाथ ने कोमिटे में गोल्ड,हियाक्षी देवी ने काटा में सिल्वर, कोमिटे में गोल्ड, प्रीयांसु हीरा ने काटा में गोल्ड, कोमिटे में ब्रौंज, कृष्टी देवी ने काटा में गोल्ड, कोमिटे में ब्रौंज और प्रद्युत ईंग्ती ने काटा में गोल्ड सहित सहित कुल 9 पदक प्राप्त कर क्षेत्र सहित क्लब का गौरव बढाने पर आज रोहा शंकरदेव शिशु विद्या निकेतन खेल मैदान में क्लब के मुख्य प्रशिक्षक तथा थ्री डन ब्लेक बेल्ट नित्य कुमार पातर द्वारा चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में कल्ब सचिव संजीव कुमार नाथ के संचालन में आयोजित अभिनंदन समारोह में वरिष्ठ कराटे प्रशिक्षक तथा 5 डन ब्लेक बेल्ट पंकज कुमार मुदै, क्लब अध्यक्ष सपन कुमार मेधी, सदस्य रुपानंद नाथ, मिंटु डेका उपस्थित रह सम्बोधित करने के साथ ही स्वर्ण सहित 9 पदक हासिल कर गौरव बढाने वाले 5 विद्यार्थीयों का एक एक फुलाम गमछा, गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन कर बधाईयां दी। अभिनंदन समारोह में क्लब के प्रशिक्षक, सदस्य, सदस्या अविभावक, अविभाविका सहित क्लब के विद्यार्थी उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें