असम के लखीमपुर में आयोजित केंद्रीय रंगाली बिहू सम्मेलन इस वर्ष अपने 68वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। 28 अप्रैल से शुरू हुआ यह पारंपरिक और सांस्कृतिक महोत्सव लगातार लोगों को आकर्षित कर रहा है।
आज सम्मेलन का चौथा दिन है, जिसकी शुरुआत चित्रांकन प्रतियोगिता के साथ हुई। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसके बाद दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें आकस्मिक भाषण प्रतियोगिता, दिहानाम और बियानाम प्रस्तुति, जनजातीय सांस्कृतिक समारोह वहीं, रात के समय भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा ।
हर साल की तरह इस बार भी यह सम्मेलन असम की समृद्ध संस्कृति और परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर रहा है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें