विप्र फाउण्डेशन ज़ोन 8 ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विप्र फाउण्डेशन ज़ोन 8 ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया



गुवाहाटी, विप्र फाउण्डेशन ज़ोन 8 एवं गुवाहाटी चैप्टर द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को प्रोत्साहित करने तथा उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के सम्मान में मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 60 मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। पूरे समारोह में उत्साह, प्रेरणा एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।


इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन ज़ोन 8 की अध्यक्ष श्रीमती मंजुलता शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन देते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने शिक्षा के महत्व एवं अच्छे संस्कारों पर बल देते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और समाज की उन्नति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।


गुवाहाटी चैप्टर के अध्यक्ष राकेश भातरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों को मानसिक तनाव एवं डिप्रेशन से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि असफलता जीवन का अंत नहीं, बल्कि सफलता की ओर बढ़ने का पहला कदम है।कार्यक्रम के संयोजक अशोक शर्मा द्वारा पूरे समारोह का अत्यंत सुंदर एवं व्यवस्थित संचालन किया गया, जिसकी उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहना की। मंच संचालन एवं आयोजन व्यवस्था ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली एवं सफल बनाया।


विप्र फाउण्डेशन ज़ोन 8 के संगठन महामंत्री अमित पारीक ने उपस्थित सभी अतिथियों, सदस्यों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संस्था समाज सेवा, शिक्षा एवं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।


कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिव कुमार पारीक, संपत मिश्र, राजकुमार सोती, गुवाहाटी सलाहकार गोवर्धनी रिणवाँ, अनिल रिणवाँ, राजकुमार तिवाड़ी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महिला टीम की अध्यक्ष श्रीमती विनिता रिणवाँ की सक्रिय उपस्थिति एवं सहयोग ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बनाया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक शर्मा, राजेश पारीक, जय शर्मा, संजय पारीक, प्रभात शर्मा, अनिल शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, मदन राजपुरोहित, रोहित खंडेलवाल, विश्वंभर शर्मा, योगेश शर्मा, दयाराम शर्मा, बजरंग व्यास, श्याम जोशी, निशांत शर्मा, सुषमा सोती, सुषमा पारीक, रजनी शर्मा, अंजलि शर्मा, सुनीता बागड़ा, जया भातरा, पिंकी शर्मा, रोमा शर्मा एवं सुमन शर्मा सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

विद्यार्थियों ने इस सम्मान को अपने जीवन की प्रेरणा बताते हुए विप्र फाउण्डेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें