एकल अभियान के उत्तर पूर्वांचल प्रभाग योजना वर्ग का शुभारम्भ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

एकल अभियान के उत्तर पूर्वांचल प्रभाग योजना वर्ग का शुभारम्भ



गुवाहाटी, उत्तर पूर्वांचल के त्रिदिवसीय प्रभाग योजना वर्ग का शुभारम्भ विनीता पारीक ने युवा विकास केंद्र, कालीबाड़ी, अमीनगांव में भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रभाग के उपाध्यक्ष अतीन्द्र विजय चौधरी ने अपने स्वागत सम्बोधन में उपस्थित सभी अतिथियों, समितियो एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए वर्ग की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।तत्पश्चात केंद्रीय सह अभियान प्रमुख दीप कुमार ने उपस्थित समितियो एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि इस त्रिदिवसीय योजना वर्ग के माध्यम से हम संगठन के नियमों, कार्यपद्धति एवं सेवा दृष्टि को गहराई से समझकर अंतिम पंक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लें।


इसके उपरांत वनवन्धु परिषद् के अध्यक्ष नीरज चमड़िया ने अपने अत्यंत प्रेरणादायी एवं ओजस्वी सम्बोधन में एकल अभियान के कार्यों को ईश्वरीय कार्य बताते हुए सभी से तन, मन एवं धन से इस राष्ट्रसेवा अभियान से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज सम्पूर्ण भारत एकल अभियान के सेवाव्रती कार्यकर्ताओं के कार्यों को आशा और विश्वास की दृष्टी से देख रहा है। पहले देश चिंतित था कि भारत की संस्कृति, शिक्षा और संस्कारों का क्या होगा, किन्तु आज देश निश्चिंत है क्योंकि उसे विश्वास है कि जब तक एकल के सेवाव्रती कार्यकर्ता गाँव-गाँव और वनांचलो मे डटे हुए हैं, तब तक भारत की आत्मा सुरक्षित है। 


वर्ग के मुख्य अतिथि बी. बरुवा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. जगादिन्द्र राय चौधरी ने अपने उद्बोधन में एकल अभियान की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आज वनवासी क्षेत्रों में जिस समर्पण एवं व्यापकता के साथ कार्य एकल अभियान कर रहा है, वैसा दूसरा संगठन भारत मे दुर्लभ है। उन्होंने कहा कि एकल अभियान आज दुर्गम से दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार एवं जागरण की ज्योति प्रज्वलित कर रहा है।


इस त्रिदिवसीय योजना वर्ग में उत्तर पूर्वांचल के असम, अरुणाचल प्रदेश एवं त्रिपुरा के लगभग 25 अंचल, भाग एवं प्रभाग समितियो के प्रतिनिधियो सहित लगभग 70 कार्यकर्ता सहभागिता कर रहे हैं। आगामी तीन दिनों तक सभी कार्यकर्ता संगठन के आगामी वर्ष की योजनाओं, सेवा कार्यों एवं विस्तार कार्यनीति पर गहन मंथन करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें