जेमा ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्र हुए सम्मानित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जेमा ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्र हुए सम्मानित



गुवाहाटी इलेक्ट्रिकल मर्चेंट्स एसोसिएशन (जेमा) द्वारा आयोजित “स्टूडेंट्स फेलिसिटेशन प्रोग्राम” श्रद्धांजली कॉम्प्लेक्स स्थित जेमा कार्यालय में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में 90% अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान जेमा अध्यक्ष नवल किशोर सारडा ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका असमिया फुलाम गमछा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर जेमा के सचिव सकेतराज पुगलिया ने संस्था द्वारा शिक्षा एवं प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।


कार्यक्रम का संचालन सलाहकार प्रमोद मोर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 11 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिनमें कक्षा दसवीं से धृति अग्रवाल (91.4%), चयनराज बागला (91.6%), आदित्य लड्ढा (92.8%), दर्शन अग्रवाल (94%), स्वारित आरव (97.2%) तथा कक्षा बारहवीं से अनाहिता मल्होत्रा (91.6%), नित्यम पसारी (92.4%), हँसी महेश्वरी (94%), अभिनव अग्रवाल (94.4%), पुलकित नाहटा (94.4%) एवं शौर्या शिंघी (97.8%) शामिल रहे।


ज्ञातव्य है कि जेमा अपने सदस्यों के परिवार के उन विद्यार्थियों को, जो कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में 90% अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं, प्रतिवर्ष फुलाम गमछा एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित करती आ रही है।


इस आयोजन को सफल बनाने में चेयरमैन संजय काबरा एवं संयोजक मेहुल पसारी का विशेष योगदान रहा।


अन्य उपस्थित सदस्यों में जेमा संघरक्षक सज्जन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीपत दुगड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल पसारी एवं अशोक सेठिया, सलाहकार अशोक मालू, सह सचिव अनिल दुगड़ एवं अभिषेक केजरीवाल, कोषाध्यक्ष नवीन सेठिया एवं सह कोषाध्यक्ष रोहित सुराणा, कार्यकारी सदस्य प्रदीप अग्रवाल, कमल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अतुल चोरड़िया एवं निशांत केजरीवाल उपस्थित थे।


इस आयोजन की जानकारी जेमा के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सोनी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें