लायंस इंटरनेशनल के जिला 322 जी के फीड द हंगर परियोजना के अंतर्गत लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर द्वारा समाज के वंचित वर्ग की सेवा के उद्देश्य से एक विशाल आहार वितरण कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।
यह सेवा गतिविधि स्थानीय आर्य नगर स्थित बी बरूआ कैंसर इंस्टीट्यूट के प्रांगण में परियोजना प्रमुख लायन शालिनी हरलालका एवं लायन रोमील गग्गड के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें 250 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।
यह सेवा कार्य परियोजना की सहसंयोजीका लायन बबीता चौधरी द्वारा प्रायोजित किया गया और क्लब की सदस्य लायन रुपा गग्गड,लायन मोनिका जैन और आयुषी जैन के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को पौष्टिक भोजन वितरित किया गया जो लायंस संगठन की सेवा, करुणा और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन प्रकाश काबरा ने भविष्य में भी भूख उन्मूलन एवं समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान हेतु इस प्रकार की सार्थक सेवा गतिविधियां जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने बताया कि यह परियोजना क्लब के सदस्यों एवं मित्रगणों की सक्रिय सहभागिता और समन्वित प्रयासों से सुचारू रूप से संपन्न हुई और यह कार्यक्रम टीमवर्क और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें