लखीमपुर में आयोजित ऑल असम AFC MMA प्रतियोगिता का सफल समापन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में आयोजित ऑल असम AFC MMA प्रतियोगिता का सफल समापन



लखीमपुर में आयोजित द्वितीय ऑल असम AFC MMA किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया।

16 और 17 मई को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित इस प्रतियोगिता में MMA वर्ग में भारत के लगभग 9 राज्यों तथा किक बॉक्सिंग वर्ग में करीब 7 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में कुल लगभग 370 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के समापन के बाद एक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। ऑल असम किक बॉक्सिंग फेडरेशन के सचिव अहमद अशरफ के संचालन में आयोजित इस सभा की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष तपन शइकिया ने की।

नॉर्थ लखीमपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुमोद बरुआ ने कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन किया। इस अवसर पर नॉर्थ लखीमपुर विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष मुकुल चंद्र बोरा, जिला खेल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष लतीफुल अहमद हुसैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि लखीमपुर में लवलीना बोरगोहेन स्टेडियम के उद्घाटन के बाद यह पहली बड़ी प्रतियोगिता रही।

वहीं, ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई करने पर जिला खेल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष लतीफुल अहमद हुसैन ने मुक्केबाज Lovlina Borgohain को शुभकामनाएं दीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें