गुवाहाटी: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) गुवाहाटी द्वारा आज 3 मई 2026 को एक भव्य सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम 'महाश्रमणोस्तु मंगलम 3.0' का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'स्वर लहरी' संगीत संध्या होगी, जिसमें देश के जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। माछखुवा स्थित प्रागज्योति आईटीए सेंटर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गुवाहाटी के कलाकारो के अलावा पुणे से पधारे महेंद्र सिंघी और श्रीभूमि से श्रीमती हेमलता लालानी अपनी मधुर आवाज से समां बांधेंगे। इस आयोजन की सारी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में तेयुप के अध्यक्ष विकास नाहटा, सचिव हितेश कुमार चोपड़ा, कोषाध्यक्ष अंकुश महनोत, उपाध्यक्ष तरुण बैद और अंकित कुंडलिया, सह मंत्री अजीत सेठिया, कार्यक्रम मुख्य प्रभारी ऋषभ बोरड, आयोजन समिति सचिव मनोज भदानी तथा कार्यक्रम संयोजक विनीत चिंडलीय सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें