समाज के लिए प्रेरणा: सेवा भाव से मनाया जन्मदिन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

समाज के लिए प्रेरणा: सेवा भाव से मनाया जन्मदिन



गुवाहाटी, डालूराम बाबूलाल सांगानेरिया सेवा समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सांगानेरिया (चंदू) ने अपनी सुपुत्री वैष्णवी सांगानेरिया का जन्मोत्सव तीन दिवसीय सेवा कार्यों के साथ मनाकर समाज के समक्ष एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।


तीन दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन श्री बालाजी एवं श्याम बाबा का कीर्तन एवं प्रसाद वितरण किया गया। दूसरे दिन माँ कामाख्या मंदिर में 21 कन्याओं का पूजन कर भोजन प्रसाद करवाया गया। तीसरे दिन हाती गांव स्थित विद्या आश्रम ओल्ड एज होम में जाकर लगभग 75 वृद्धजनों को बैठाकर भोजन करवाया गया। इस अवसर पर माताओं को मेखला-चादर एवं पुरुषों को वस्त्र भेंट किए गए। विद्या आश्रम प्रबंधन द्वारा भी सभी आगंतुकों का सम्मान किया गया।


इसी क्रम में भाजपा सांसद भुवनेश्वर कलिता ने घर आकर वैष्णवी सांगानेरिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर फुलाम गमछा पहनाकर अभिनंदन किया एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।


इस पुण्य कार्य में हारे का सहारा फाउंडेशन के संस्थापक भंवरलाल अग्रवाल एवं पुखराज राजपुरोहित भी विशेष रूप से शामिल रहे। साथ ही प्रियंका सांगानेरिया, कैलाश कुमार सांगानेरिया, शिवम् सांगानेरिया, विजय कुमार क्याल (टिपू), चेतन सुरेका, अंकित सुरेका, स्वाति सुरेका, बबीता सुरेका, आयनांश सुरेका, शिवांश सुरेका एवं समिति के सभी कार्यकारी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।


समिति अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सांगानेरिया ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को पार्टी के स्थान पर सेवा के संस्कार देना ही सच्ची शिक्षा है।


बिटिया वैष्णवी ने अपने हाथों से बुजुर्गों को भोजन करवाया, मिष्ठान खिलाया एवं सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया। तीन दिनों में मिले सैकड़ों बुजुर्गों के आशीर्वाद से जन्मदिन को सार्थक बनाया गया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें