गौहाटी गौशाला ट्रस्ट बोर्ड ने किया ट्रस्टी प्रदीप भुवालका का सम्मान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गौहाटी गौशाला ट्रस्ट बोर्ड ने किया ट्रस्टी प्रदीप भुवालका का सम्मान



गुवाहाटी, आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला प्रांगण में शनिवार की शाम गौशाला ट्रस्ट बोर्ड की आयोजित सभा में ट्रस्टी प्रदीप भुवालका का अभिनंदन किया गया। दरअसल गत सत्र 2021-24 के लिए 13 दिसंबर 2024 को ट्रस्ट बोर्ड की आयोजित बैठक में गौशाला के ट्रस्टी इंचार्ज डॉ. अशोक धानुका ने पिछली बैठक का संपूर्ण ब्योरा प्रस्तुत किया था। उक्त सभा में उपस्थित ट्रस्टी डॉ. अशोक सराफ ने गौशाला की प्रगति के लिए किए गए कार्यों का ब्योरा सुनने के बाद सभा से अनुरोध किया था कि ट्रस्टी तथा कार्यकारिणी समिति (2021-24) के सचिव प्रदीप भुवालका द्वारा गौशाला की प्रगति के लिए निस्वार्थ भाव से किए गए कार्यों के लिए उनका अभिनंदन किया जाना चाहिए। अतः उक्त सभा में उपस्थित सभी सभासदों ने डॉ. अशोक सराफ के प्रस्ताव पर अपनी सहर्ष सहमति प्रदान करते हुए ट्रस्टी श्री भुवालका द्वारा की गई सेवा के लिए उनके प्रति प्रशंसा प्रस्ताव भी पारित किया था। आज आयोजित ट्रस्ट बोर्ड की बैठक की शुरूआत में अध्यक्ष रमेश गोयनका ने कहा कि मौजूदा सत्र 2024-27 में भी ट्रस्टी श्री भुवालका बतौर उपाध्यक्ष गौशाला की प्रगति एवं विकाश कार्यों में महत्पूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनके सेवा कार्यों को इस सत्र में स्वीकृति देना गौशाला परिवार के लिए गर्व की बात है। गत सत्र में लिए गए निर्णय अनुसार आज आयोजित सत्र 2024-27 ट्रस्ट बोर्ड की सभा में गौशाला के चेयरमैन कैलाश चंद लोहिया ने ट्रस्टी इंचार्ज डॉ अशोक धानुका, ट्रस्ट बोर्ड के कोषाध्यक्ष प्रदीप भड़ेच, ट्रस्टी तथा कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष रमेश गोयनका, मंत्री आरएस जोशी, राकेश अग्रवाल, शरत जैन, दीनदयाल सिवोटिया, रामपाल सिकरिया, मनोज अग्रवाल एवं विजय जसरासरिया की उपस्थिति में ट्रस्टी प्रदीप भुवालका का प्रशंसा पत्र भेंट कर अभिनंदन किया एवं गौशाला के प्रति उनके सेवा निष्ठा को यूं ही जारी रखने की आशा जताई। इस दौरान श्री भुवालका ने समस्त ट्रस्टियों एवं गौशाला परिवार के प्रति अपनी कृतज्ञता जताते हुए कहा कि वे सदेव गौ संवर्धन एवं गौशाला के विकास एवं प्रगति के लिए भविष्य में भी अपना पूर्ण सहयोग देते रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें