कोलकाता, पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल ने वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी को अपना नेता चुन लिया है। इसके साथ ही उनके पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।
जानकारी के अनुसार विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
सूत्रों के मुताबिक सुवेंदु अधिकारी शनिवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह फायर ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राज्य की राजनीति में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें