बंगाईगांव: शहर में पहली बार समाज की पांच प्रमुख महिला संगठनों द आर्टो ओफ लिविगं, इनर विल्हर क्लब, श्री अग्रवाल महिला शाखा, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की बंगाईगांव शाखा, महेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में 10 मई रविवार को “भक्ति बीट्स” नामक एक आध्यात्मिक एवं धार्मिक भजन संध्या का भव्य आयोजन सिग, चेट एवं कनेक्ट के थीम पर किया गया। इस अनूठे कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था और आधुनिक प्रस्तुति का सुंदर संगम प्रस्तुत करते हुए उपस्थित श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का माहौल भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बन गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पांचों संगठनों की महिला पदाधिकारियों द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलन कर की गई। आयोजक महिला संगठनों ने इस पहल को समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के शुरुआत में सभी कलाकारों एवं म्यूजिशियन को फुलोम गमोछा से सम्मानित किया गया तथा उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों के अनुसार इस प्रकार के आयोजन से न केवल धार्मिक मूल्यों का प्रसार होता है, बल्कि समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना भी मजबूत होती है।
भजन संध्या का मुख्य आकर्षण रहे प्रसिद्ध भजन गायक गौरव अग्रवाल एवं पीयली दे, जिन्होंने भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। उनके मधुर स्वरों और ऊर्जावान प्रस्तुति ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। “राम नाम”, माताओ के लिए, दोस्ती पर एवं देवी-देवताओं की स्तुति में गाए गए भजनों पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भरपूर उत्साह दिखाया।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत के साथ प्रस्तुत किया गया, जिससे युवा वर्ग भी विशेष रूप से आकर्षित हुआ। मंच की साज-सज्जा, ध्वनि व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था अत्यंत आकर्षक रही, जिसने पूरे कार्यक्रम को एक भव्य स्वरूप प्रदान किया।
महिला संगठनों की प्रतिनिधियों ने कहा कि “भक्ति बीट्स” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिकता का संदेश देने का एक प्रयास है।
इस आयोजन ने बंगाईगांव में एक नई सांस्कृतिक परंपरा की शुरुआत करते हुए यह सिद्ध कर दिया कि जब महिलाएं संगठित होकर पहल करती हैं, तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।
“भक्ति बीट्स” का यह प्रथम आयोजन न केवल सफल रहा, बल्कि लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाने में भी कामयाब रहा।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें