टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा आयकर कानून एवं जीएसटी अपीलों पर संगोष्ठी आयोजित की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा आयकर कानून एवं जीएसटी अपीलों पर संगोष्ठी आयोजित की



गुवाहाटी, टैक्स बार एसोसिएशन, गुवाहाटी द्वारा द ऑनेंट होटल, उलुबाड़ी, गुवाहाटी में "आयकर अधिनियम 2025 एवं आयकर नियम 2026 का समालोचनात्मक विश्लेषण तथा जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) में अपील दायर करने से संबंधित समस्याएँ, व्यावहारिक मार्गदर्शन एवं चुनौतियाँ” विषय पर एक स्टडी सर्कल बैठक का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारम्भ स्टडी सर्कल समिति के अध्यक्ष सीए राकेश कुमार अग्रवाला के स्वागत भाषण से हुआ। सत्र की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए पंकज खंडेलिया ने की। अपने संबोधन मे उन्होंने विषय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सत्र प्रतिभागियो को नए कानून को बेहतर ढंग से समझने मे सहायक सिद्ध होगा तथा यह विषय प्रैक्टिस कर रहे प्रोफेशनल्स के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।


वक्ता सीए संजय मोदी ने नवप्रवर्तित आयकर अधिनियम के अंतर्गत पेशेवरों के लिए महत्वपूर्ण प्रावधानो पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने तुलनात्मक विश्लेषण एवं व्यावहारिक समस्याओं को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जो कर प्रैक्टिशनर्स के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।


वक्ता सीए रागिनी गोयल ने अपने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) में अपील दायर करने की प्रक्रियाओं पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। विभिन्न समस्याओ एवं चुनौतियो पर पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। दोनों वक्ताओं ने विषय को अत्यंत स्पष्टता एवं गहराई से समझाया, जिससे सत्र अत्यंत संवादात्मक एवं ज्ञानवर्धक रहा।


इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा वर्ष का दूसरा ई-न्यूज़लेटर "टैक्स समाचार" भी जारी किया गया। उपस्थित सदस्यों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की।


बैठक मे बड़ी संख्या मे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कंपनी सेक्रेटरीज, कॉस्ट अकाउंटेंट्स, अधिवक्ताओं एवं टैक्स कंसल्टेंट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन सचिव सीएस चन्द्र शेखर शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें