गुवाहाटी, विद्या सुधा भक्तामर ग्रुप के सौजन्य से फैंसी बाजार दिगंबर जैन मंदिर के प्रथम तले में स्थित भगवान आदिनाथ मंदिर प्रांगण में 63 वें दिन भक्तामर पाठ का अनुष्ठान सुबह 10:00 से शाम 7:00 बजे तक निरंतर पाठ करके संपन्न किया गया। पंडित संतोष शास्त्री के नेतृत्व में कार्यक्रम संयोजिका संगीता बडजात्या ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से 62 दिनों तक समाज के घर-घर में आयोजित कराया तथा 63वें दिन फैंसी बाजार जैन मंदिर में जैन समाज के उपस्थिति में किया गया। इस आराधना में सुधा गंगवाल, बीना सरावगी, हीरा देवी गंगवाल, ज्योति पांड्या, सुनीता जैन, मंजू जैन, संतोष पाटौदी, रूबी पाटनी प्रीति सेठी, ईंदू गंगवाल, सरिता रारा, मंजू छाबड़ा और प्रथम काला का विशेष सहयोग रहा।
!->
Home
Unlabelled
विद्या सुधा भक्तामर ग्रुप ने भक्तामर स्तोत्र की आराधना की
विद्या सुधा भक्तामर ग्रुप ने भक्तामर स्तोत्र की आराधना की
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें