लखीमपुर से ओमप्रकाश तिवारी और राजेश राठी की रिपोर्ट
लखीमपुर, अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को लखीमपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आधुनिक नर्सिंग सेवा की जनक फ्लोरेंस नाइटेंगल की 206वीं जयंती के उपलक्ष्य मे लखीमपुर कैंसर सेंटर और एसीसीएफ लखीमपुर नर्सिंग कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस वर्ष कार्यक्रम की थीम रही — “हमारे नर्स, हमारा भविष्य : मजबूत नर्सिंग सेवा बचाती है जीवन”। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, छात्र-छात्राएं तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा बीएससी नर्सिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। पारंपरिक असमिया परिधान में छात्रों ने बिहू और लोकनृत्य प्रस्तुत कर पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों के साथ-साथ मरीजों का भी दिल जीत लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत फ्लोरेंस नाइटिंगेल एवं रतन टाटा के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। वक्ताओं ने नर्सिंग पेशे के महत्व और स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।
नर्सिंग कॉलेज की पपोरी पाठक ने स्वागत भाषण दिया। वहीं डॉक्टर दास ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की कार्यकारी निदेशक डॉक्टर सरिता राय राज काकोटी ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कहा कि “नर्स स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था की रीढ़ हैं।”
दिनभर चले इस आयोजन ने न सिर्फ मनोरंजन किया, बल्कि समाज को नर्सों के समर्पण, सेवा और त्याग की भी याद दिलाई।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें