सोयल खेतान, रोहा
रोहा समीपवर्ती आमसोई बुढाराजागांव पार्थमिक विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक नारायण छेत्री को सामुहिक विदाई अभिनंदन दी गयी और सभी की आंखें नम हो गयी।
कपिली शिक्षा प्रखंड के आमसोई नोर्थ समल केंद्र के अंतर्गत आमसोई बुढाराजागांव पार्थमिक विद्यालय में आज आयोजित सामुहिक अभिनंदन समारोह में कृति शिक्षक पुरस्कार प्रापक सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक नारायण छेत्री को क्षेत्र की जनता सहित विद्यार्थी,शिक्षक शिक्षयत्री, रसोईया संघ ने दिन के 12बजे ढोल नगाडों के साथ नाम कीर्तन करते हुवे सभा स्थली तक स्वागत कर लाया गया और सभा में सभी ने एक एक फुलाम गमछा, सेलेंग, सराई, प्रशस्ति पत्र और उपहार प्रदान कर नम आंखों से अभिनंदन कर नारायण छेत्री द्वारा विद्यालय के लिए दिए गये अवदान पर प्रकाश डाला। नारायण छेत्री 2 नवंबर 1987 में उक्त विद्यालय में सह शिक्षक के तौर पर नियुक्ति प्राप्त कर गत 38वर्ष शिक्षा की ज्योत जला गत 13 अप्रैल 2026 में प्रधानाध्यापक के तौर पर सेवानिवृत्त हुवे और उन्हे सामुहिक अभिनंदन कर विदाई दी गयी।
विशिष्ट समाजसेवक भद्र सेनापति की अध्यक्षता और उदीयमान युवक द्वीपज्योति सईकीया के उद्देश्य व्याख्या के साथ अनुष्टित विदाई अभिनंदन समारोह में कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सह शिक्षक, आमसोई नोर्थ समल केंद्र के समन्वयक हीरेन डेका, हाटबर गांव पंचायत अध्यक्ष दीपेन कोंवर, चापरमुख जिला परिषद सदस्या जोनालिम दास, तिवा स्वायत्वशाषित परिषद 25 नंबर सहरी समष्टि के मोहन सेनापति, सेवानिवृत्त शिक्षक प्रदीप बरदलै सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रह नारायण छेत्री का अभिनंदन किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें