मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

 


गुवाहाटी, 58 नं. वार्ड नागरिक समिति एवं एच. एल. पोद्दार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कालिताकुची दुर्गा मंदिर परिसर में एचएसएलसी एवं उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में लगभग 120 छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया। नागरिक समिति के अध्यक्ष किरण चंद्र महंत की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में नव-निर्वाचित स्थानीय विधायक डॉ. तपन कुमार दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं एच. एल. पोद्दार फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं उद्योगपति अजय पोद्दार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व मुख्य अभियंता गिरीश चंद्र दास तथा समाजसेवी प्रताप नेगी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।


अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।


आयोजकों ने बताया कि सम्मान कार्यक्रम के अगले चरण में आगामी 24 मई को नारंगी आंचल क्षेत्र के करीब 150 अन्य छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें