लायंस क्लब ने लगाए परिंडे और चुग्गा पात्र - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ने लगाए परिंडे और चुग्गा पात्र




लायंस क्लब सचिव विनोद दाधीच ने बताया कि आज लायंस क्लब सीकर द्वारा योजना नगर, कच्ची बस्ती के पास स्थित सामुदायिक भवन, माताजी के मंदिर में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे, चुग्गा पात्र, और सार्वजनिक उपयोग के लिए पानी की मटकियां रख कर सेवा प्रोजेक्ट किया गया। प्रोजेक्ट चेयर पर्सन लायन बाबूलाल सोनी ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्यों से मन में शांति और सुकून मिलता है। लायंस क्लब द्वारा इस भीषण गर्मी में परिंडा प्रोजेक्ट के द्वारा मूक प्राणियों की सेवा सर्वोत्तम कार्य है।

अध्यक्ष लायन मणि शंकर काबरा ने सभी से आव्हान किया है कि इसमें सभी सदस्य संकल्पित होकर आगे आकर सेवा प्रोजेक्ट करे।इस अवसर पर लायन मणि शंकर काबरा, लायन विनोद दाधीच, लायन बाबू लाल सोनी, लायन उमेश त्रिवेदी, लायन शिव कुमार अग्रवाल, उमा सैनी, नरेश सैन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें