होजाई में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

 



रमेश मुन्दड़ा 



होजाई: होजाई शहर के कॉलेज रोड निवासी पंसारी परिवार द्वारा पुरुषोतम मास के पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 21 मई से सात दिवसीय कार्यक्रमों के साथ आरंभ होगा। कथा वाचक के रूप में श्रीधाम वृन्दावन के श्रद्धेय श्री विपिन शास्त्री महाराज उपस्थित हुए। कथा प्रारंभ से पहले आज स्थानीय श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा से पहले यजमान चौथमल पंसारी अपनी धर्मपत्नी के साथ भागवत कथा की विधि वध पूजा अर्चना करवाई। इसके बाद ही हाथों में कलश लिए श्रद्धालु लाल चुनरी की पोशाक में मातृ शक्ति के साथ, सभी ने "ऊं नमो भगवते वासुदेवाय" के मंत्र का जप करते हुए कलश यात्रा को कथास्थल तक बढ़ाया। कलश यात्रा में कथावाचक श्रद्धेय श्री विपिन शास्त्री महाराज भी सुसज्जित गाड़ी पर सवार होकर उपस्थित लोगों को आशीर्वाद देते दिखाई दिए। कलश यात्रा कथास्थल पर जाकर सम्पन्न हुई।


सात दिवसीय भागवत कथा प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा कार्यक्रम का क्रम निम्नानुसार होगा:


प्रथम दिन (21 मई, गुरुवार): श्रीमद् भागवत माहात्म्य कथा

द्वितीय दिन: पांडव चरित तथा भगवान शुकदेव का आगमन

तृतीय दिन: प्रह्लाद चरित एवं ध्रुव चरित्र

चतुर्थ दिन: कृष्ण जन्मोत्सव

पंचम दिन: श्री गिरिराज धारण लीला एवं छप्पन भोग

षष्ठ दिन: रास-लीला तथा कृष्ण-रुक्मिणी विवाहोत्सव

सप्तम दिन: सुदामा-श्रीकृष्ण मिलन, चरित्र तथा कथा का मंगल प्रसंग

आयोजक चौथमल पवन कुमार पंसारी ने बताया कि ईश्वर की असीम कृपा से पुरुषोत्तम मास में यह भागवत कथा आयोजित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह आयोजन वे अपने स्वर्गीय दादाजी केशरदेव तथा पिता मनोहर लाल पंसारी की स्मृति में कर रहे हैं। कथा के दौरान विभिन्न झांकियां (नाट्य-प्रदर्शनों) के माध्यम से कथा और भी आकर्षक रूप से प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने सभी धर्म-प्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे इस सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में अवश्य पधारकर कथा का आनंद ले। पंसारी परिवार ने बताया कि कथा समापन के उपरांत 28 मई, गुरुवार को दोपहर में भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संपूर्ण परिवार सहित आकर प्रसाद ग्रहण करें व अक्षय पुण्य के भागी बनें।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें