नगांव जिला माहेश्वरी सभा की साधारण सभा मे नई कार्यकारिणी का गठन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव जिला माहेश्वरी सभा की साधारण सभा मे नई कार्यकारिणी का गठन



बिनोद माहेश्वरी अध्यक्ष व अमित सोनी सचिव नियुक्त 


पूजा माहेश्वरी 

नगांव, जिला माहेश्वरी सभा, नगांव की साधारण सभा सचिव महावीर झंवर के कार्यालय मे संपन्न हुई। सभा की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष सम्पत कुमार धूत के स्वागत भाषण से सभा आरम्भ हुई। सभा मे मूल विषय नई कार्यकारिणी का गठन और आगामी महेश नवमी उत्सव मनाने के लिए चर्चा को लेकर आयोजित की गई थी। सभा मे सभा के सदस्यो के अलावा माहेश्वरी महिला संगठन नगांव की सचिव नीतू धूत व माहेश्वरी युवा संगठन नगांव की सचिव पूजा माहेश्वरी भी उपस्थित थी। नई कार्यकारिणी समिति के गठन पर चर्चा के बाद बिनोद माहेश्वरी को अध्यक्ष, अमित सोनी को सचिव, विक्रम कर्वा को कोषाध्यक्ष, महेंद्र कर्वा व जगदीश धूत को उपाध्यक्ष, संदीप बिहानी व भंवरलाल सोमानी को संयुक्त सचिव नियुक्त मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है। सभा मे आगामी महेश नवमी उत्सव 23 जून को मनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके लिए विभिन्न सदस्यो को कार्यभार सौंपा गया। इस वर्ष शैक्षणिक योग्यतानुसार छात्र छात्राओ का अभिनंदन करने का निर्णय भी लिया गया। महेश नवमी उत्सव के लिए नगांव जिला माहेश्वरी सभा के पूर्व सचिव अजित माहेश्वरी , माहेश्वरी युवा संगठन नगांव की सचिव पूजा माहेश्वरी व माहेश्वरी महिला समिति की सचिव नीतू माहेश्वरी को संयोजक नियुक्त किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें