अभामामस नीलाचंल ने गौसेवा हेतु पानी की टंकियां एवं सीलिंग फैन भेंट किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अभामामस नीलाचंल ने गौसेवा हेतु पानी की टंकियां एवं सीलिंग फैन भेंट किया

 


गुवाहाटी, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन गुवाहाटी नीलांचल शाखा की ओर से सेवा कार्य के अंतर्गत ध्यान फाउंडेशन गौशाला, ददरा, हाजो में 2 नग 3000 लीटर क्षमता की पानी की टंकियां एवं 14 सीलिंग फैन भेंट किए गए।


इस अवसर पर शाखा की अध्यक्षा मौसम अग्रवाल, सचिव सुनैना बजाज, कोषाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल के साथ गुंजन संथोलिया, मीनाक्षी पटवारी, जया पटवारी, रुपाली हिम्मतसिंका, निशा गुप्ता एवं शिल्पा जिंदल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


शाखा की अध्यक्षा मौसम अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए नंदी बैलों एवं गौमाताओं की सुविधा और सेवा के उद्देश्य से इस प्रकल्प का आयोजन किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि गौशाला में वर्तमान में लगभग 1100 नंदी बैल एवं 25 गौसेवक सेवा कार्य में लगे हुए हैं।


उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग एवं समर्थन से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया है। साथ ही शाखा द्वारा भविष्य में भी समाज सेवा एवं गौसेवा से जुड़े विभिन्न प्रकल्प निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें