मायुमं मोरान हाट शाखा का वार्षिक पुरस्कार एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं मोरान हाट शाखा का वार्षिक पुरस्कार एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न




मोरानहाट, मारवाड़ी युवा मंच, मोरानहाट शाखा द्वारा शाखा वार्षिक पुरस्कार (2024–26) एवं नई कार्यकारिणी (2026–27) के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अन्य शाखाओं से पधारे युवा साथियों एवं मातृशक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।


कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के स्वागत एवं मंच पर आमंत्रण के साथ हुआ, जिसके पश्चात अध्यक्ष राहुल चांडक द्वारा सभा प्रारंभ की औपचारिक घोषणा की गई। गणपूर्ति स्थापना के उपरांत श्रीमती विभा बेड़िया ने अपने स्वागत भाषण एवं उद्देश्य व्याख्या के माध्यम से कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा सभा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद जातीय संगीत का संगान किया गया। इसके बाद अभिनंदन एवं विशेष अलंकरण समारोह का संचालन धर्मेश पारीक द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।


 कार्यक्रम के दौरान दिवंगत आत्माओं की स्मृति में शोक प्रस्ताव आदिश अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात शाखा के सचिव नीरज बेड़िया ने विस्तृत सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विगत कार्यकाल की उपलब्धियों, गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया। समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया गया।


अतुलनीय सहयोग सम्मान से सम्मानित होने वालों में रिंकी अग्रवाल, अर्चना गाड़ोदिया, विभा बेड़िया, रेखा पोद्दार, स्वीटी शर्मा, सुजिता बेड़िया, शांति सुरेका, राजीव अग्रवाल, महेश शर्मा, गौतम बेड़िया, अंकुश अग्रवाल, बिनीता जालान, पिंकी चांडक, निशांत अग्रवाल, प्रशांत मोर, यतीश बेड़िया, रोहित बेड़िया, राहुल पसारी, मनीष बेड़िया एवं अनुप बेरिया शामिल रहे।


उत्कृष्ट सहयोग सम्मान से दिशा अग्रवाल, पूनम मोर, मानव गाड़़ोदिया, राहुल कुमार अग्रवाल, मोंटी अग्रवाल, खुशबू मोर, शिल्पा अग्रवाल, रीति बेड़िया, निलेश अग्रवाल, निशांत अग्रवाल (गर्ग), रजत भरर्तीया, देवक अग्रवाल एवं रोहित पसारी को सम्मानित किया गया।


विशेष प्रोत्साहन सम्मान राहुल बेड़िया एवं कुणाल अग्रवाल को प्रदान किया गया। विशेष सलाहकार सम्मान के अंतर्गत अरविंद गाड़़ोदिया, मनोज बेड़िया, अशोक बेड़िया, पूनम भरर्तीया, बिनीता पसारी, सुनीता अग्रवाल, लोकेन्द्र जैन एवं अमित अग्रवाला को सम्मानित किया गया।


विशेष पत्रकारिता सम्मान राजू मिश्रा, प्रकाश कुर्मी एवं त्रिलोकीय चेतिया को उनके पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रदान किया गया।


विशेष सम्मान से सुनील सुरेका को सम्मानित किया गया।सर्वश्रेष्ठ पदाधिकारी सम्मान नीरज बेड़िया एवं खुशबू जैन को प्रदान किया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता सम्मान आदिश अग्रवाल को दिया गया। धर्मेश पारीक को जीवन-पर्यंत उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 


कार्यक्रम के अगले चरण में नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी शर्मा को प्रांतीय अध्यक्ष राज चौधरी ने विधिवत शपथ ग्रहण करवाया तथा उनका भव्य अभिनंदन समाज की अन्य सभी संस्थाओ द्वारा किया गया। इसके पश्चात अशोक बेड़िया द्वारा संचालित अन्य नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का भी शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से अपने सत्र की टैग लाइन " नई सोच- नया संकल्प " पर बल देते हुए युवाओ को जुड़ने की बात कही। 


इस अवसर पर सदस्यता सूची का विमोचन भी किया गया।विशिष्ट सभासदों एवं मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष राज चौधरी तथा मंडलीय उपाध्यक्ष मंडल सी श्रीमती कविता सिकटीया ने अपने उद्बोधन में संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए समाज सेवा के प्रति निरंतर समर्पण की प्रेरणा दी।


निवर्तमान अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात शाखा परिवार द्वारा निवर्तमान अध्यक्ष राहुल चांडक का अभिनंदन किया गया तथा सफल कार्यकाल हेतु बढ़ाई दी गई। 


कार्यक्रम के अंत में मनीष बेड़िया द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें