गुवाहाटी, मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा द्वारा बीएनआई डिज़ायर के सहयोग से ए.टी. रोड स्थित होटल विश्वरत्न में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष युवा शिव कुमार मोर के नेतृत्व में आयोजित यह शिविर समाज सेवा एवं मानवता के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बना।
यह रक्तदान शिविर शाखा के वर्तमान कार्यकाल का दूसरा रक्तदान शिविर था। शिविर में कुल 13 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जबकि 17 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान जैसे महादान के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
मारवाड़ी अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शाखा की ओर से सभी रक्तदाताओं एवं उपस्थित सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
शिविर के सफल आयोजन में नितिन जैन का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन सराहनीय रहा, जिसके लिए शाखा ने उनका विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। रक्तदान शिविर के संयोजक सुजीत अग्रवाल एवं धीरज सुरेका रहे।
यह जानकारी शाखा के जनसंपर्क अधिकारी प्रतीक अग्रवाल द्वारा प्रदान की गई।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें