कामरूप चैंबर ऑफ कॉमर्स ने विजय गुप्ता को दी बधाई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कामरूप चैंबर ऑफ कॉमर्स ने विजय गुप्ता को दी बधाई



गुवाहाटी, कामरूप चैंबर ऑफ कॉमर्स (केसीसी) ने गुवाहाटी सेंट्रल से विजय हासिल करने पर विजय गुप्ता को हार्दिक बधाई दी है। चैंबर के अध्यक्ष महावीर जैन ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारिक समुदाय के एक प्रतिनिधि का इस प्रकार बड़ी सफलता प्राप्त करना गौरव की बात है। केसीसी के पदाधिकारियों ने कहा कि विजय गुप्ता ने हमेशा समाज के सभी वर्गों के लोगों के साथ मजबूत जमीनी संबंध बनाए रखे हैं तथा उन्हें असम और राज्य के लोगों की समस्याओं एवं जरूरतों की गहरी समझ है।


चैंबर ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी जीत से सभी समुदायों के लोगों को लाभ मिलेगा तथा राज्य के विकास और प्रगति को नई दिशा मिलेगी। साथ ही उम्मीद जताई गई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा व्यापार और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें