सेठ सांवरिया सत्संग समिति की साधारण सभा आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सेठ सांवरिया सत्संग समिति की साधारण सभा आयोजित



आयोजन को लेकर पोस्टर का अनावरण 


गुवाहाटी, सेठ सांवरिया सत्संग समिति, गुवाहाटी के आगामी 24 से 31 में के बीच आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान हेतु साधारण सभा का आयोजन किया गया इस सभा की अध्यक्षता समाज सेवी दीनदयाल सिवोटिया द्वारा की गई। सर्वप्रथम समिति के संस्थापक सुरेंद्र लाठ ने सभी भक्तों का स्वागत करते हुए इस अधिक मास के महीने में आयोजित होने वाले आठ दिवसीय भव्य एवं विराट आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन शंकर बिरला ने करते हुए आगामी 24 मई से शुरू होने वाले "नानी बाई रो मायरो" संग "भक्तमाल कथा" के आयोजन से जुड़ी सभी जानकारियां साझा की। इसके बाद आयोजन समिति से जुड़े विभिन्न कमेटियों के संयोजकों द्वारा अपने-अपने कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इनमें रमेश चांडक, कन्हैयालाल पृथानी, ओम प्रकाश लोहिया, सुरेंद्र सोनी, विवेक सांगानेरिया आदि ने आयोजन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी साझा की। इस मौके पर आयोजन के औपचारिक पोस्टर एवं बैनर का भी अनावरण दीनदयाल सिवोटिया, एलएन अग्रवाल, सुरेंद्र लाठ, सुभाष केजरीवाल, रतन गोयनका, दीपक पोद्दार, शंकर बिड़ला, रवि सुरेका, संतोष चौधरी, बाबू लाल मोर, मुरारीलाल चोपदार, श्रीमती संतोष शर्मा, राधा बाई द्वारा किया गया। 

मालूम हो कि आगामी 24 मई से 31 मई के बीच आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला के वृंदावन गार्डन प्रांगण में आयोजित होने वाले ‘नाई बाई रो मायरा’ एवं ‘भक्तमाल कथा’ में मुख्य कथावाचक के रूप में व्यासपीठ पर गौरव व्यास उपस्थित रहेंगे। कथा के पहले दिन प्रातः कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में भाग लेने हेतु इच्छुक महिलाए राधा बाई एवं संतोष शर्मा से संपर्क कर सकती हैं। समिति की ओर से इस धार्मिक अनुष्ठान में सभी से सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य जुटे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें