गुवाहाटी, सामाजिक सेवा एवं मानव कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी आइकन ने लायंस डिस्ट्रिक्ट 322जी के सहयोग से आगामी 31 मई को साउथ पॉइंट स्कूल में “लायंस हाट बाजार – गुवाहाटी” आयोजित करने जा रही है।
इस विशेष पहल का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं पहुंचाना है। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों एवं गुवाहाटी के सभी लायंस क्लबों से अपील की गई है कि वे इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और सहयोग प्रदान करें।
आयोजकों के अनुसार, इस अभियान के तहत साफ-सुथरी एवं उपयोग योग्य वस्तुएं जैसे कपड़े, बर्तन, घरेलू सामान, खिलौने, बैग तथा अन्य आवश्यक सामग्री एकत्र की जा रही हैं। इन वस्तुओं को जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरित किया जाएगा, ताकि समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और जिम्मेदार साझेदारी की भावना को बढ़ावा मिल सके। महानगर में संग्रह अभियान शुरू कर दिया गया है। सहयोग सामग्री आगामी 28 मई तक प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से रात 8 बजे के बीच डिस्ट्रिक्ट 322जी सर्विस सेंटर में जमा करवाई जा सकती है।
लायंस नेतृत्व ने बताया कि इस आयोजन से बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवार लाभान्वित होंगे तथा यह कार्यक्रम सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनेगा।
अधिक जानकारी एवं सहयोग के लिए निम्न सदस्यों दीपक भाजनका, अजय पोद्दार, ऋषभ लोढ़ा, नीरू काबरा से संपर्क किया जा सकता है।
आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों के लोगों से इस सेवा अभियान में आगे आकर सहयोग करने की अपील की है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें